देश की खबरें | खुदरा महंगाई अब स्थिर, मांग-आपूर्ति विसंगतियों के कारण अस्थायी वृद्धि होती है: वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति अब ‘‘स्थिर’’ है और कुछ मौकों पर मुद्रास्फीति में अस्थायी वृद्धि वैश्विक प्रभावों तथा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न मांग-आपूर्ति की विसंगतियों के कारण होती है।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति अब ‘‘स्थिर’’ है और कुछ मौकों पर मुद्रास्फीति में अस्थायी वृद्धि वैश्विक प्रभावों तथा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न मांग-आपूर्ति की विसंगतियों के कारण होती है।

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

सीतारमण ने कहा कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल-अक्टूबर 2022 में औसतन 7.1 प्रतिशत से घटकर 2023 की इसी अवधि में 5.4 प्रतिशत हो गई है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘खुदरा मुद्रास्फीति अब स्थिर है और यह 2 प्रतिशत से 6 प्रतिशत के बीच के अधिसूचित मानक के भीतर है।’’

वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ मौकों पर मुद्रास्फीति में अस्थायी वृद्धि वैश्विक प्रभावों और प्रतिकूल मौसम की स्थिति से उत्पन्न मांग-आपूर्ति की विसंगतियों के कारण होती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सक्रिय पहल और भारतीय रिजर्व बैंक के उपायों ने मांग-आपूर्ति की विसंगतियों को दूर करने और मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने में मदद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\