मुंबई, 29 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को मौजूदा घरेलू और वैश्विक आर्थिक स्थिति और चुनौतियों की समीक्षा की।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बोर्ड ने उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए संभावित उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।
बोर्ड की 591वीं बैठक रिजर्व बैंक के गर्वनर, शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई। गवर्नर के रूप में उनका कार्यकाल तीन साल बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है।
केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘बोर्ड ने गर्वनर को उनकी दोबारा नियुक्ति पर बधाई भी दी।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, बोर्ड ने केंद्रीय बोर्ड की उप-समितियों के कामकाज और कुछ केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों पर भी चर्चा की, जिसमें बैंकों की शिकायत निवारण प्रणाली और लोकपाल योजनाओं के कामकाज के बारे में बैंक ग्राहकों के बीच राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शामिल है।
बैठक में डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर शामिल हुए। बोर्ड के अन्य निदेशक - एन चंद्रशेखरन, सतीश के मराठे, एस गुरुमूर्ति और सचिन चतुर्वेदी भी मौजूद थे।
इसके अलावा, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देबाशीष पांडा और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने बैठक में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY