देश की खबरें | डेंगू से निपटने के लिए हर सरकारी अस्पताल में 10-10 बिस्तर आरक्षित करें: बृजेश पाठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर शुक्रवार को कहा कि सरकार वर्ष में तीन बार संचारी रोग अभियान चलाती है। इस अभियान से मच्छर जनित रोग में कमी आई है, लेकिन इधर कुछ दिनों से डेंगू के मरीज बढ़े हैं।

प्रयागराज, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर शुक्रवार को कहा कि सरकार वर्ष में तीन बार संचारी रोग अभियान चलाती है। इस अभियान से मच्छर जनित रोग में कमी आई है, लेकिन इधर कुछ दिनों से डेंगू के मरीज बढ़े हैं।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में पाठक ने कहा, “हमने स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जिन मोहल्लों से डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां जांच कराएं और चिकित्सा अधिकारी जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों को भर्ती करें और हर सरकारी अस्पताल में 10-10 बिस्तर आरक्षित कर डेंगू से निपटने की दिशा में काम करें।”

बच्चों के कफ सिरप के मामले में उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में बने कफ सिरप को लेकर कुछ आपत्ति आई है। हमने उन सभी कफ सिरप जिनको लेकर विवाद है या जो इस प्रकरण में सामने आए हैं, सभी की जांच कर 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।”

उन्होंने कहा, “सरकार उत्तर प्रदेश में ऐसे किसी भी कफ सिरप की बिक्री की अनुमति नहीं देगी जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।”

प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने संबंधी सवाल पर पाठक ने कहा, “15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वे गड्ढायुक्त सड़कों की सूची बनाकर शासन को भेजें, ताकि राशि स्वीकृत कर भेजी जा सके।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\