विदेश की खबरें | भूकंप के आठवें दिन तुर्की में बचावकर्मियों को और जीवित व्यक्ति मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में छह फरवरी को नौ घंटे के अंतराल पर आए 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,000 से अधिक हो गई है, तथा खोजी दलों को और शव मिलने के कारण इस संख्या का बढ़ना तय है।

दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में छह फरवरी को नौ घंटे के अंतराल पर आए 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,000 से अधिक हो गई है, तथा खोजी दलों को और शव मिलने के कारण इस संख्या का बढ़ना तय है।

आदियामन प्रांत में, बचावकर्मी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ़र सेटिन नामक व्यक्ति तक पहुंचे, और एक इमारत से खतरनाक निकासी का प्रयास करने से पहले डॉक्टरों ने उसे तरल पदार्थ दिया। चिकित्साकर्मियों ने गर्दन में ब्रेस लगाने के लिए उसे घेर लिया और उसे ऑक्सीजन मास्क के साथ स्ट्रेचर पर लिटाया गया तथा इस तरह 199वें घंटे में उसने दिन का उजाला देखा। उसके चाचा ने कहा, "हम बहुत खुश हैं।"

भूकंप के लगभग 198 घंटे बाद, मंगलवार को भूकंप के केंद्र के पास, केंद्रीय कहमनमारस में नष्ट हुई एक इमारत से दो अन्य लोगों को बचाया गया। प्रसारण नेटवर्क हैबर्टर्क ने कहा कि इनमें से एक 17 वर्षीय मुहम्मद एन्स था, जिसे एक थर्मल कंबल में लपेटा गया और एक स्ट्रेचर के जरिए एम्बुलेंस में ले जाया गया। दर्जनों बचावकर्मी स्थल पर काम कर रहे थे और इन दोनों लोगों के बचाव के बाद तुर्किये के सैनिकों ने उन्हें गले लगाया और तालियां बजाईं।

बचावकर्मियों ने फिर दूसरों की तलाश जारी रखने के लिए चुप रहने को कहा और चिल्लाकर बोले कि "क्या कोई मुझे सुन सकता है?"

बचाए गए लोगों की स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए हताय में सेंगुल अबालियोग्लू ने अपनी बहन और चार भतीजों को खो दिया। उसने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मृत या जीवित है, हम सिर्फ अपनी लाश चाहते हैं ताकि कम से कम एक कब्र हो और हम उन्हें दफन कर दें।"

वह मलबे के पास इंतजार कर रही थी जहां उसका परिवार हो सकता था।

उसने कहा कि पिछली बार उसने कल इमारत से आवाजें सुनी थीं। इसके साथ ही उसने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रेस चाहते हैं क्योंकि उसे इस बात को लेकर चिंता है कि अगर वे चले गए तो दबाव कम हो जाएगा और खोज बंद हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को घोषणा की कि सीरिया में, राष्ट्रपति बशर असद लाखों भूकंप पीड़ितों को बेहद जरूरी सहायता और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देश के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में तुर्किये से दो नए पारगमन बिंदु खोलने पर सहमत हुए हैं।

भूकंप ने तुर्की के 10 प्रांतों को और उत्तर पश्चिमी सीरिया के एक बड़े क्षेत्र में तबाही मचाई है।

इससे बचे लोगों को बर्बाद हुए शहरों के बीच भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां अनेक लोग ठंड के मौसम में बाहर सोने को मजबूर हैं। क्षेत्र की अधिकांश जल प्रणाली काम नहीं कर रही है।

पर्यावरण और शहरीकरण मंत्री ने कहा कि 41,500 से अधिक इमारतें नष्ट हो गईं या इतनी क्षतिग्रस्त हो गईं कि उन्हें ध्वस्त करना होगा। इन इमारतों के नीचे शव हैं और लापता लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

तुर्किये में मरने वालों की संख्या सोमवार तक 31,643 थी और अधिकारियों ने आंकड़े अद्यतन करने की गति धीमी कर दी है।

दमिश्क में सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बचाव समूह व्हाइट हेल्मेट्स के अनुसार, विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मृतक संख्या 2,166 तक पहुंच गई है, जबकि 1,414 लोग सरकारी कब्जे वाले क्षेत्रों में मारे गए हैं। सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 3,580 है।

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन की कैबिनेट की मंगलवार को बैठक होने वाली है।

इस बीच, कतर ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए मोबाइल घर भेजने की घोषणा की है।

बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो कुत्ते भी जीवित निकले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now