देश की खबरें | छत्तीसगढ़ को कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, दो दिसम्बर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को निःशुल्क और प्राथमिकता के आधार पर टीका आवंटित करने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पुलिस की किसान नेताओं से अपील के बाद चिल्ला बॉर्डर पर यातायात बहाल.

बघेल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है, “छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए इसे प्राथमिकता से पहले चरण में शामिल करते हुए कोविड-19 का निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जाए।”

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, “कोविड-19 महामारी से देश के भीतर लोगों में तनाव और भय की स्थिति निर्मित हुई है। देश के प्रत्येक व्यक्ति की शांति और उनका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से जुड़े प्रकरणों और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए कोविड-19 का टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अरविंद केजरीवाल का कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला, कहा- कानून बनाने के लिए गठित कमेटी में शामिल थे पंजाब के CM, तब विरोध क्यों नहीं किया?.

बघेल ने पत्र में कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में टीका उपलब्ध होने की संभावना है जो मानवता के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पूरी तरह से तैयार है।

बघेल ने पत्र में बताया है कि टीकाकरण के लिए राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस बल, राजस्व विभाग, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण पंचायत विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और मीडिया कर्मियों जैसे कोरोना योद्धाओं को भी शामिल करने की योजना है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान