विदेश की खबरें | अलग होगा रिपब्लिकन पार्टी का सम्मेलन, आम जनता को भी मिलेगा बोलने का मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप अपने प्रचार को राष्ट्रपति पद के लिए महामारी और आर्थिक मंदी पर जनमत संग्रह के बजाए इसे अमेरिका के भविष्य पर बेहद अलग दृष्टिकोण की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे है।

ट्रंप अपने प्रचार को राष्ट्रपति पद के लिए महामारी और आर्थिक मंदी पर जनमत संग्रह के बजाए इसे अमेरिका के भविष्य पर बेहद अलग दृष्टिकोण की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे है।

ट्रंप के प्रचार अधिकारियों ने बताया कि चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का विषय ‘‘ ऑनरिंग द ग्रेट अमेरिकन स्टोरी’’ है।

यह भी पढ़े | FATF List: पाकिस्तान ने पहली बार माना भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कराची में रहता है.

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में ट्रम्प परिवार के सदस्यों सहित कई प्रसिद्ध ट्रम्प समर्थकों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा जिन्हें ग्रांड ओल्ड पार्टी अथवा जीओपी अमेरिका के ‘‘मौन बहुसंख्यक’’ करार देती है जिन्हें ट्रंप की नीतियों से लाभ मिला है।

अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि सोमवार को सम्मेलन के शुरुआती दिन में ‘‘लैंड ऑफ प्रॉमिस’’ नाम से कार्यक्रम होगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से ट्रंप ने अमेरिकी लोगों के सपनों को ऊर्जा दी। इस सत्र को दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर टिम स्कॉट, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व राजदूत निक्की हेली और राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े | Pakistan Imposes Sanctions on 88 Terror Outfits: FATF की ब्लैक लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान ने हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम सहित 88 आतंकियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध.

उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन दिन अगल-अलग विषय के सत्र होंगे और उन्हें विभिन्न लोग संबोधित करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\