देश की खबरें | भारतीय पर्यटक उद्योग के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और आकर्षक स्थल बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पर्यटन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत, खासतौर से उत्तर प्रदेश को सिंगापुरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पूरे भारत की यात्रा करना सुरक्षित और आसान है।

सिंगापुर, 26 अक्टूबर भारतीय पर्यटन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत, खासतौर से उत्तर प्रदेश को सिंगापुरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पूरे भारत की यात्रा करना सुरक्षित और आसान है।

उन्होंने सिंगापुर में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक हुए एक यात्रा व्यापार कार्यक्रम ‘आईटीबी एशिया’ में यह टिप्पणी की।

‘सीएएल इंडिया टूर्स एंड ट्रैवल’ का नेतृत्व करने वाले राहुल वाधवा ने कहा, ‘‘हमें विदेशी यात्रियों को उत्तर प्रदेश के आकर्षक स्थलों और आगरा के प्रतिष्ठित ताज महल के अलावा भी राज्य के अन्य प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बताने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश के यात्रा एजेंसी कारोबार में 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया है।

‘जातक ट्रैवल्स’ के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सिंह ने भारत में सुरक्षा को लेकर सभी भ्रांतियों तथा गलतफहमतियों को खारिज करते हुए कहा कि पूरे भारत की यात्रा करना सुरक्षित और आसान है।

वाराणसी स्थित यात्रा समूह के प्रमुख ने कहा, ‘‘देशभर तथा उत्तर प्रदेश में अत्यधिक अच्छी सुविधाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटक स्थल और सुविधाएं विश्व स्तरीय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू