देश की खबरें | वक्फ समिति के समक्ष शिक्षा पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने विधेयक के कई प्रावधानों का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के समक्ष अपने विचार साझा किए।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के समक्ष अपने विचार साझा किए।

सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने विधेयक के कई प्रावधानों का विरोध किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसके सदस्य विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय देने और सांसदों के प्रश्नों का व्यापक रूप से जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे।

समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि समिति के सदस्यों ने कई मुद्दों पर बोर्ड के प्रतिनिधियों के विचार मांगे, और सदस्यों को बताया गया कि प्रतिनिधि बाद में एक विस्तृत संचार प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा, "जरूरत पड़ने पर समिति उन्हें दोबारा भी बुला सकती है।"

लोकसभा ने गत 28 नवंबर को इस समिति का कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी थी। बजट सत्र अगले साल के शुरू में आयोजित होगा।

सरकार ने वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक गत आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया था जिसे सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक एवं चर्चा के बाद संयुक्त समिति को भेजने का फैसला हुआ था।

इस विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव रखा गया है, जिनमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक में वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर ‘एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995’ करने का भी प्रावधान है।

विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के विवरण के अनुसार, विधेयक में यह तय करने की बोर्ड की शक्तियों से संबंधित मौजूदा कानून की धारा 40 को हटाने का प्रावधान है कि कोई संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं।

यह संशोधन विधेयक केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्ड की व्यापक आधार वाली संरचना प्रदान करता है और ऐसे निकायों में मुस्लिम महिलाओं तथा गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है।

हक नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार