देश की खबरें | भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के दौराला क्षेत्र के प्रतिनिधि मोनू उर्फ विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जियो

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 13 जून मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के दौराला क्षेत्र के प्रतिनिधि मोनू उर्फ विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय मोनू की शुक्रवार देर रात मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पाए गए कोरोना पॉजीटिव, ट्विटर पर दी जानकारी: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद भी ली जा रही है। । सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, दौराला थाना निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि मोनू को शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उस वक्त गोली लगी, जब वह अपने कमरे में था। रात में कमरे के अंदर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो मोनू वहां खून से लथपथ पड़ा था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

उन्होंने बताया कि परिजन मोनू को लेकर मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू सरधना विधायक संगीत सोम का बेहद करीबी था। विधायक ने उसे दौराला का अपना प्रतिनिधि बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\