खेल की खबरें | बार बार वही गलतियां दोहरा रहे हैं , मैच जीतने के लिये कैच लपकने होंगे : धोनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा सत्र में लगातार तीसरा मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते ।
दुबई, दो अक्टूबर मौजूदा सत्र में लगातार तीसरा मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते ।
चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब क्षेत्ररक्षरण किया और अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान दिये । शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया । जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी ।
धोनी (नाबाद 47 रन) ने कहा ,‘‘ मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका । शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था । मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने लगातार तीन मैच शायद कभी नहीं हारे । हमें गलतियों को सुधारना होगा । बार बार एक जैसी गलतियां नहीं कर सकते । कैप छूटे, नोबॉल डाली । हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे । अगर यह नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था ।’’
यह भी पढ़े | ICC Women’s Team Rankings: भारत वनडे में दूसरे और T20 में तीसरे स्थान पर.
आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाने वाले भारत की जूनियर विश्व कप टीम के पूर्व कप्तान रहे प्रियम गर्ग ने कहा ,‘‘ यह बड़ा मंच है जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं । मैने ज्यादा सोचे बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाया । सबसे अच्छी बात यह है कि पहले मैच में नाकाम रहने के बावजूद टीम प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा किया ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने बचपन में अभिषेक के साथ काफी बल्लेबाजी की है तो उसके साथ खेलना आसान था । फील्ड में भी काफी सकारात्मक ऊर्जा थी । मेरा आत्मविश्वास भी इस पारी के बाद काफी बढ गया है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

