एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़, 15 जून पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

पिछले कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ अधिकतम तापमान रविवार को हल्की गिरावट के साथ सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला और फिरोजपुर में हल्की बारिश हुई।

पटियाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.5 डिग्री, लुधियाना में 38.6 डिग्री, पठानकोट में 39.8 डिग्री, फिरोजपुर में 39 डिग्री, गुरदासपुर में 39 डिग्री और बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल और रोहतक में हल्की बारिश हुई।

नारनौल में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 34.6 डिग्री, करनाल में 34 डिग्री और अंबाला में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री और हरियाणा में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).