विदेश की खबरें | संचार प्रणाली ठप रहने से दूसरे दिन भी गाजा को राहत सहायता रुकी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना गाजा शहर में अंदर तक घुस गई है, और इसके सैनिक हमास कमान केंद्र का पता लगाने के लिए गाजा के सबसे बड़े अस्पताल शिफा में तलाशी ले रहे हैं। इजराइली सेना ने इमारत के अंदर इसकी मौजूदगी होने का दावा किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सेना गाजा शहर में अंदर तक घुस गई है, और इसके सैनिक हमास कमान केंद्र का पता लगाने के लिए गाजा के सबसे बड़े अस्पताल शिफा में तलाशी ले रहे हैं। इजराइली सेना ने इमारत के अंदर इसकी मौजूदगी होने का दावा किया है।

उन्होंने एक सुरंग के प्रवेश द्वार और परिसर के अंदर एक ट्रक में पाये गए हथियारों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया है, लेकिन कमान केंद्र की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नहीं दिया है। वहीं, हमास और शिफा के कर्मियों ने इसकी मौजूदगी से इनकार किया है।

इजराइल के दक्षिणी हिस्से में सात अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बाद युद्ध छठे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिसमें चरमपंथियों ने 1,200 से अधिक लोगों की जान ले ली है और 240 पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को बंधक बनाया है। मारे गए लोगों में ज्यादातर नागरिक हैं।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम की पश्चिम एशिया प्रवक्ता अबीर एतेफा ने बताया कि गाजा को अभी अपनी दैनिक आवश्यकता की केवल 10 प्रतिशत खाद्य सामग्री की आपूर्ति हो रही है, जिससे क्षेत्र की करीब 23 लाख आबादी में निर्जलीकरण तथा कुपोषण बढ़ रहा है।

उन्होंने काहिरा से कहा, ‘‘लोग भुखमरी के कगार पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ ही ट्रक गाजा में प्रवेश कर रहे हैं और खाद्य सामग्री बांटने के लिए ईंधन नहीं होने के कारण भोजन की मौजूदा जरूरतों को पूरा करने का कोई जरिया नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘गाजा में मौजूदा खाद्य प्रणालियां ध्वस्त हो रही हैं।’’

फलस्तीनी शरणाथियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने कहा कि राहत सहायता वितरण में समन्वय के लिए आवश्यक संचार नेटवर्क टूटने का मतलब स्थिति का और बदतर होना है। यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि शुक्रवार को मिस्र से गाजा में कोई राहत सहायता सामग्री नहीं पहुंच सकी।

एजेंसी की प्रवक्ता जुलियट टोउमा ने कहा, ‘‘हमने युद्ध के हथियार के तौर पर ईंधन और खाद्य सामग्री, पानी तथा मानवीय सहायता का इस्तेमाल होते देखा है।’’

गाजा में आपातकालीन संचार प्रणालियों, अस्पतालों,अलवणीकरण संयत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को विद्युत आपूर्ति के लिए जेनरेटर के वास्ते ईंधन की आवश्यकता है।

शुक्रवार को इजराइली सेना ने कहा कि उसे हमास द्वारा बंधक बनाये गए एक सैनिक का शव मिला है। इससे पहले बृहस्पतिवार को शिफा के पास एक इमारत से एक 65 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति का शव मिला था।

हमास के शुरूआती हमले में बंधक बनाये गए चार व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार अन्य को मुक्त कर दिया और एक को छुड़ा लिया गया।

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजराइल के हमले में 11,470 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं, 2,700 अन्य लापता बताये जा रहे हैं।

इजराइली सैनिकों ने शुक्रवार रात उत्तरी गाजा पट्टी में अपना अभियान जारी रखा और इसने कहा कि वे अब इलाके में अपना नियंत्रण मजबूत कर रहे हैं।

चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज्ल हालेवी ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘उत्तरी गाजा पट्टी में मौजूद सैन्य प्रणाली को नष्ट करने के हम करीब हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\