देश की खबरें | रिलायंस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेडमार्क आवेदन लिया वापस, कहा: अनजाने में यह आवेदन दे दिया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)’ ने यह कहते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द के लिए अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है कि उसके एक कनिष्ठ अधिकारी ने अनजाने में यह आवेदन दे दिया था, जबकि इसके लिए वह अधिकृत नहीं था।

नयी दिल्ली, आठ मई ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)’ ने यह कहते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द के लिए अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है कि उसके एक कनिष्ठ अधिकारी ने अनजाने में यह आवेदन दे दिया था, जबकि इसके लिए वह अधिकृत नहीं था।

‘रिलायंस’ ने एक बयान में कहा कि उसका ‘‘ऑपरेशन सिंदूर (शब्द) को ट्रेडमार्क बनाने का कोई इरादा नहीं है। यह एक ऐसा शब्द है, जो अब भारतीय बहादुरी के एक प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बन गया है।’’

भारतीय सशस्त्रबलों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के विरुद्ध जो कार्रवाई की है उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

रिलायंस ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो स्टूडियोज ने अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है, जिसे एक कनिष्ठ अधिकारी ने अनजाने में दे दिया था, जबकि इसके लिए वह अधिकृत नहीं था।’’

इससे पहले, चार आवेदन बुधवार को पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक के कार्यालय में दायर किए गए थे, जिसमें ऑडियो एवं वीडियो सामग्री जैसी मनोरंजन संबंधी सेवाओं के लिए इस शब्द का उपयोग करने की मांग की गई थी। उनमें एक आवेदन रिलायंस का था।

सभी चार आवेदकों ने सात मई को सुबह 10.42 बजे और शाम 6.27 बजे के बीच ‘नाइस’ वर्गीकरण के वर्ग 41 के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन दिया था, जिसमें शिक्षा और प्रशिक्षण सेवाएं, फिल्म और मीडिया उत्पादन, लाइव प्रदर्शन एवं कार्यक्रम, डिजिटल सामग्री वितरण और प्रकाशन तथा सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां शामिल हैं।

इस वर्ग का उपयोग अक्सर ओटीटी मंचों, प्रोडक्शन हाउस, प्रसारकों और ‘इवेंट कंपनियों’ द्वारा किया जाता है, जो यह बताता है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' एक फिल्म शीर्षक, वेब शृंखला या वृत्तचित्र ब्रांड बन सकता था।

रिलायंस ने मनोरंजन, प्रकाशन और प्रशिक्षण के लिए आवेदन दिया। पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक ने आवेदकों के जो आवेदन प्रदर्शित किये हैं, उससे यह सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\