एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल, सेसेक्स ने लगाई 646 अंक की लंबी छलांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल से शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स 646 अंक चढ़ गया। इस तरह की खबरें हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में अमेजन को उल्लेखनीय हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इससे कंपनी के शेयर में जबर्दस्त उछाल आया।

जरुरी जानकारी | रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल, सेसेक्स ने लगाई 646 अंक की लंबी छलांग

मुंबई, 10 सितंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल से शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स 646 अंक चढ़ गया। इस तरह की खबरें हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में अमेजन को उल्लेखनीय हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इससे कंपनी के शेयर में जबर्दस्त उछाल आया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 646.40 अंक या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.25 अंक या 1.52 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,449.25 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मूल्य दिन में कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इस तरह की खबरें हैं कि कंपनी ने अपनी खुदरा इकाई में हिस्सेदारी बिक्री के लिए अमेजन के साथ बातचीत की है।

मुकेश अंबानी की कंपनी अपनी खुदरा अनुषंगी रिलायंस रिटेल में अमेजन को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है। वहीं दूसरी ओर अमेजन भी भारत के बाजार में विस्तार करना चाहती है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

इससे पहले रिलायंस ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी 7,500 करोड़ रुपये में खरीदेगी। बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 8.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,343.90 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। अंत में कंपनी का शेयर 7.10 प्रतिशत ऊंचा रहकर बंद हुआ। सेंसेक्स के लाभ में सबसे अधिक योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का रहा।

दोपहर के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14,66,589.53 करोड़ रुपये या 199.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अन्य कंपनियों में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 4.25 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.24 प्रतिशत तक नीचे गिर गये।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘रिलायंस के शेयरों

के बल पर भारतीय बाजार का प्रदर्शन मजबूत रहा। निफ्टी के कुल लाभ में कंपनी के शेयर का योगदान आधे से भी ज्यादा रहा। कई कंपनियां रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी लेने की इच्छुक हैं। इससे आज कंपनी के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ। बाजार का रुख व्यापक रूप से सकारात्मक रहा। इसकी वजह वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतक हैं।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.27 प्रतिशत तक लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। यूरोपीय केंद्रीय बैंक के नीतिगत दरों पर निर्णय से पहले शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.27 प्रतिशत के नुकसान से 40.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).