जरुरी जानकारी | फ्यूचर कंज्यूमर की कुल बिक्री में रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत तक पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर कंजूमर लि. (एफसीएल) से 157.54 करोड़ रुपये का माल ख़रीदा, जो एफसीएल की कुल 586.15 करोड़ रुपये की बिक्री का 26.8 प्रतिशत है।

कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर कंजूमर लि. (एफसीएल) से 157.54 करोड़ रुपये का माल ख़रीदा, जो एफसीएल की कुल 586.15 करोड़ रुपये की बिक्री का 26.8 प्रतिशत है।

पिछले वर्ष 29 अगस्त को हुए 24,713 करोड़ रुपये के समझौते के अनुसार फ्यूचर ग्रुप की 19 समूह कंपनियों में से एक एफसीएल भी है, जिसे फ्यूचर एंटरप्राइजेज के साथ विलय के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज रिटेल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) को स्थांतरित कर दिया जाएगा।

फ्यूचर समूह की खुदरा इकाई फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 319.52 करोड़ रुपये की खरीद के साथ सूची में सबसे ऊपर है। हालांकि, एक साल पहले एफआरएल द्वारा की गई 2,631.58 करोड़ रुपये की खरीद की तुलना में यह रकम हालांकि 87.9 फीसदी कम थी।

शीर्ष ग्राहकों की सूची में केवल एफआरएल और रिलायंस रिटेल लि. है, जिनकी एफसीएल की आय में एक साथ 477.06 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2020-21 में उत्पादों की बिक्री से एफसीएल का राजस्व 586.15 करोड़ रुपये था। इसमें दोनों कंपनियों ने कुल बिक्री में लगभग 81.3 प्रतिशत का योगदान दिया।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\