जरुरी जानकारी | रिलायंस दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

नयी दिल्ली, 23 जुलाई अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथा वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद क्रमश: एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को 2.82 प्रतिशत चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कंपनी के हाल में जारी राइट्स इश्यू और अन्य शेयरों में अलग-अलग कारोबार हुआ। कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा।

आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है।

रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है।

एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है। चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है।

शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8.14 लाख करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)