एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस ने सीबीएम ब्लॉक से गैस के लिए न्यूनतम 14 डॉलर की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मध्य प्रदेश के एक ब्लॉक में कोयले की परतों से निकलने वाले प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिए न्यूनतम 14 अमेरिकी प्रति एमएमबीटीयू कीमत मांगी है।

जरुरी जानकारी | रिलायंस ने सीबीएम ब्लॉक से गैस के लिए न्यूनतम 14 डॉलर की मांग की

नयी दिल्ली, सात फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मध्य प्रदेश के एक ब्लॉक में कोयले की परतों से निकलने वाले प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिए न्यूनतम 14 अमेरिकी प्रति एमएमबीटीयू कीमत मांगी है।

आरआईएल ने हाल में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में आए उछाल के चलते यह मांग की है।

फर्म द्वारा प्रकाशित एक नोटिस आमंत्रण पेशकश (एनआईओ) के अनुसार रिलायंस ने एक अप्रैल 2022 से एक साल की अवधि के लिए अपने कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) ब्लॉक एसपी (पश्चिम) सीबीएम-2001/1 से प्रतिदिन 6.5 लाख मानक घन मीटर गैस की बिक्री के लिए उपयोगकर्ताओं से बोली मांगी है।

ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत पर 14 फीसदी प्रीमियम के आधार पर बोलियां मांगी गई हैं।

रिलायंस ने गैस की कीमत के लिए जो फार्मूला तय किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल की वर्तमान कीमत पर गैस की न्यूनतम कीमत 14 अमरीकी डालर प्रति एमएमबीटीयू हो जाती है।

दूसरी ओर सरकार ने ओएनजीसी जैसी सरकारी कंपनियों द्वारा उत्पादित गैस की कीमत इस समय 2.90 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).