देश की खबरें | भारत और अमेरिका के बीच संबंध जो बाइडन के प्रशासन में और आगे बढ़ेंगे: जयशंकर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध जो बाइडन के प्रशासन में और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे दौर का हिस्सा रहे हैं जब दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमने उनके साथ काम किया है, जब वह उपराष्ट्रपति थे। मैं ओबामा प्रशासन के अंतिम चरण के दौरान राजदूत के रूप में वहां था। हम उन्हें पहले से जानते थे जब वह सीनेट की विदेश संबंध समिति में सदस्य और फिर चेयरमैन बने थे।’’

यह भी पढ़े | BRICS सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना की चुनौती से साथ मिलकर लड़ने का आह्वान किया: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विदेश मंत्री एक प्रमुख थिंकटैंक ‘गेटवे हाउस’ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन परिचर्चा में बोल रहे थे।

जयशंकर ने कहा, "वह (बाइडन) उस दौर का हिस्सा रहे हैं, जब भारत-अमेरिकी संबंधों में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ।’’

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: मुंबई में समुद्र के तट, नदी और तालाबों के पास छठ पूजा मनाने पर रोक, BMC ने कोरोना महामारी को लेकर लिया फैसला.

जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित बाइडन भारत के लिए कोई अजनबी नहीं हैं या दोनों देशों के बीच के संबंध से अनजान नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम फिर से वहां से अपनी रफ्तार पकड़ेंगे जहां हमने छोड़ा था, हमने पिछले चार प्रशासनों में ऐसा किया है।’’

जयशंकर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस प्रशासन में भी ऐसा ही होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)