जरुरी जानकारी | कंपनी कानून के तहत तीन वर्षो में करीब 3.8 लाख कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 21 सितंबर पिछले तीन वर्षो में कंपनी कानून के तहत 3.8 लाख से अधिक कंपनियों को सरकारी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, निगमित मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि ‘फर्जी’ (शेल) कंपनी’ शब्द कंपनी अधिनियम के तहत परिभाषित नहीं है।

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

उन्होंने कहा, ‘‘यह आम तौर पर ऐसी कंपनियों के लिए उपयोग में लाया जाता है जो बिना सक्रिय रूप से व्यवसाय संचालन या महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों के बिना ही अस्तित्व में हैं। कुछ मामलों में इस तरह की कंपनी का उपयोग कर चोरी, धनशोधन, अस्पष्ट स्वामित्व, बेनामी संपत्ति आदि जैसे अवैध उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है।’’

शेल कंपनियों के मुद्दे को देखने के लिए सरकार द्वारा गठित विशेष कार्य बल ने शेल कंपनियों की पहचान के लिए अलर्ट के रूप में कुछ ‘रेड फ्लैग’ संकेतकों के उपयोग की सिफारिश की है।

यह भी पढ़े | How to Change Mobile Number in Aadhar Card: आधार कार्ड में ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर, यहां समझें स्टेप टू स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस.

मंत्री के अनुसार, सरकार ने ऐसी छद्म कंपनियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान चलाया और फिर शेल कंपनियों को बंद करने का काम किया है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)