देश की खबरें | महिलाओं के लिए 2,500 रु मासिक योजना के वास्ते आठ मार्च से पंजीकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू करेगी। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मार्च दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू करेगी। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि दिल्ली में सत्ता में आने पर वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह उपलब्ध कराएगी।

तिवारी ने एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘हम दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये देने की अपनी घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पंजीकरण आठ मार्च से शुरू कर रहे हैं।’’

लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2,500 रुपये देने संबंधी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने महिलाओं से योजना के लिए पंजीकरण कराने की अपील की।

विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री के वादे के अनुसार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं देने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि ‘आप’ सरकार नयी भाजपा सरकार के लिए "खाली खजाना" छोड़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक बयान में भाजपा को सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए वादों की याद दिलाई।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में आठ मार्च तक 2,500 रुपये आएंगे। भाजपा ने यह भी आश्वासन दिया था कि एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे और होली और दिवाली पर हर घर को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन वादों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर देना चाहिए।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद आप नेता बेरोजगार हो गए हैं और ‘काल्पनिक’ मुद्दे गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\