देश की खबरें | गोदावरी नदी के जलस्तर में कमी, आंध्रप्रदेश के कई गांव अब भी जलमग्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोदावरी नदी का जलस्तर मंगलवार की सुबह 22.90 लाख क्यूसेक तक पहुंचने के बाद उसमें थोड़ी कमी आई है और दोपहर में यह 22.40 लाख क्यूसेक तक आ गया है, लेकिन आंध्रप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के कई गांव अब भी जलमग्न हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 18 अगस्त गोदावरी नदी का जलस्तर मंगलवार की सुबह 22.90 लाख क्यूसेक तक पहुंचने के बाद उसमें थोड़ी कमी आई है और दोपहर में यह 22.40 लाख क्यूसेक तक आ गया है, लेकिन आंध्रप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के कई गांव अब भी जलमग्न हैं।

भद्राचलम में जल स्तर मंगलवार को छह फुट से अधिक घटने के बाद गोदावरी के जलस्तर में और कमी आने की उम्मीद है। सोमवार को भद्राचलम का जलस्तर 61 फुट तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़े | Facebook Row: फेसबुक को लेकर जारी बयानबाजी में कूदे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया सोनिया-राहुल गांधी का बयान.

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को तुरंत दो दो हजार रुपये की सहायता राशि दी जाए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है क्योंकि राजामहेंद्रवरम के नजदीक डोवालेश्वरम में सर आर्थर कॉटन बांध की तीसरी चेतावनी जारी है।

यह भी पढ़े | Congress writes to Mark Zuckerberg: कांग्रेस ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, हाई लेवल जांच की मांग की.

पूर्वी गोदावरी जिले में 95 राहत शिविर खोले गए हैं जहां बाढ़ प्रभावित गांवों के 14,477 लोगों को रखा गया है।

जिलाधिकारी मुरलीधर रेड्डी के मुताबिक, 23 राजस्व मंडलों के तहत 147 गांव बाढ़ के कारण जलमग्न हैं।

पड़ोसी जिले पश्चिमी गोदावरी में तीन मंडलों के 55 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

जिले में नौ राहत केंद्र चल रहे हैं, जहां करीब दो हजार लोगों ने आश्रय ले रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\