नियंत्रण रेखा के पास स्थिति पूरी तरह काबू में, इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में आई कमी: शीर्ष सैन्य कमांडर
सेना के एक शीर्ष कमांडर ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थिति पूरी तरह काबू में है क्योंकि इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आई है और घुसपैठ की घटनाओं में भी काफी हद तक कमी देखी गई।
श्रीनगर, 26 अक्टूबर: सेना के एक शीर्ष कमांडर ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) (LOC) के पास स्थिति पूरी तरह काबू में है क्योंकि इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आई है और घुसपैठ की घटनाओं में भी काफी हद तक कमी देखी गई.
हालांकि, श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने यह भी कहा कि एलओसी के उस पार से अब भी करीब 300 आतंकवादी यहां घुसने की फिराक में हैं. मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक कार्यक्रम से इतर राजू ने संवाददाताओं से कहा, "एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में है."
यह भी पढ़े : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक अन्य ने आत्मसमर्पण किया.
उन्होंने आगे कहा कि, "यद्यपि, संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले सामने आते हैं लेकिन इनकी संख्या में कमी आई है. हमें खुशी है कि इस साल हमने घुसपैठ को रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है.'' कश्मीर के हालात को लेकर राजू ने कहा कि घाटी में शांति का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

