entertainment

'Raid 2' ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' ने अपने पहले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 51.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है.

'Raid 2' ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली, चार मई :` अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' ने अपने पहले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 51.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है.

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' हैंडल पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाई को साझा किया. इस पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी हर दिन की कमाई की जानकारी दी गयी है. 'रेड 2' ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये कमाए और अगले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 13.05 करोड़ रुपये और 18.55 करोड़ रुपये की कमाई की. यह भी पढ़ें : क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar स्पोर्टी लुक में हुई स्पॉट, हाथ में कॉफी कप लिए आईं नजर (Watch Video)

प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज! अपनी टिकटें बुक करें. रेड 2 अब सिनेमाघरों में." "रेड 2" 2018 की फिल्म "रेड" का सीक्वल है, जिसमें देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में थे. इसका निर्देशन भी गुप्ता ने ही किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).