देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर करीब 60 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर करीब 60 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 55 प्रतिशत से अधिक है। यह जानकारी राज्य के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने सोमवार को दी।
कोलकाता, 22 जून पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर करीब 60 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 55 प्रतिशत से अधिक है। यह जानकारी राज्य के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने सोमवार को दी।
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थिति में और सुधार होगा अगर लोग सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें।
यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर करीब 60 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 55.48 से अधिक है।’’ उन्होंने इसके साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन और साफ सफाई पर जोर दिया।
गृह सचिव ने कहा, ‘‘ अगर हम सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हैं, भीड़ में जाने से बचते हैं और मास्क पहनते हैं तो स्थिति और बेहतर होगी।’’
यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.
उन्होंने बताया कि रविवार तक 8,297 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर 59.49 प्रतिशत हो गई।
गृह सचिव ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हो रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘ उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हो रही है, इस समय करीब पांच हजार लोगों का इलाज चल रहा है। यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है।’’
राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस समय 5,093 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल में नमूनों की जांच के बारे में बंदोपाध्याय ने कहा कि अब रोजाना औसतन 10 हजार नमूनों की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में अब तक चार लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है और हम लगातार औसतन 10 हजार नमूनों की जांच रोजाना कर रहे हैं।’’
उल्लेखनीय है कि रविवार तक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,945 मामले आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)