जरुरी जानकारी | ‘बुलेट ट्रेन परियोजना के मामले में जापानी एजेंसी के साथ फिर से बातचीत की अटकलें खारिज’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत को लेकर बढ़ती चिंता के बीच रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि जापानी एजेंसी के साथ परियोजना को लेकर नये सिरे से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। जापानी एजेंसी परियेाजना के लिये 81 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध करा रही है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई मुंबई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत को लेकर बढ़ती चिंता के बीच रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि जापानी एजेंसी के साथ परियोजना को लेकर नये सिरे से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। जापानी एजेंसी परियेाजना के लिये 81 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध करा रही है।

इस तीव्र गति की रेल परियोजना पर कुल 1.1 लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। इसमें 24 ट्रेन सैट, निर्माण के दौरान ब्याज और आयात शुल्क सभी कुछ शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

जापान की जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) परियोजना की कुल लागत का 81 प्रतिशत तक कर्ज उपलब्ध करा रही है।

परियोजना के क्रियान्वयन के लिये ‘दि नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसलएल) कंपनी का गठन किया गया है। कंपनी ने परियोजना के लिये जरूरी 60 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

कंपनी को इस दौरान भूमिधारकों के विरोध और भारतीय रुपया और जापानी येन के बीच बढ़ते अंतर के कारण लागत में वृद्धि की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने एक आनलाइन मीडिया परिचर्चा में इस बात पर सहमति जताई कि परियोजना की लागत में वृद्धि होगी लेकिन जापानी एजेंसी जीका के साथ रिण की शर्तों को लेकर फिर से बातचीत से साफ इनकार किया।

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 की वजह से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है लेकिन इस वित्त वर्ष के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हो जाने पर परियोजना पर जमीन पर काम शुरू हो जायेगा। अब तक नौ पैकेज के लिये निविदायें आमंत्रित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी