देश की खबरें | केरल, बंबई और झारखंड उच्च न्यायालयों में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई करने की सिफारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने केरल, बंबई और झारखंड उच्च न्यायालयों के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने केरल, बंबई और झारखंड उच्च न्यायालयों के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
इन न्यायाधीशों में चार-चार अतिरिक्त न्यायाधीश बंबई उच्च न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय के हैं जबकि दो अतिरिक्त न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय में हैं।
झारखंड उच्च न्यायालय के दोनों अतिरिक्त न्यायाधीशों को पिछले साल फरवरी में बार से पदोन्नति देकर बेंच में नियुक्त किया गया था।
शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 21 जुलाई को न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी और दीपक रोशन को झारखंड उच्च न्यायालय में स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
यह भी पढ़े | कोविड-19 की स्थिति संभालने को लेकर पीएम मोदी की रेटिंग 77.3 प्रतिशत.
इसी तरह, न्यायमूर्ति एस एम मोदक, जामदार एन जहीरूद्दीन, विनय जी जोशी और ए आर गोविन्द को बंबई उच्च न्यायालय में स्थाई न्यायाधीश बनाने की सिफारिश कॉलेजियम ने की है। इन सभी को अक्टूबर, 2018 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
इसी तरह, केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश वी जी अरूण, एन नागरेश, टी वी अनिल कुमार और एन अनिल कुमार को स्थाई न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन्हें नवंबर 2018 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

