जरुरी जानकारी | कोविड-19 महामारी की वजह से पश्चिमी एशिया की लगभग सभी अर्थव्यवस्था में मंदी : आईएमएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रपट के अनुसार हालांकि पश्चिमी एशिया की अधिकतर अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौट आने की उम्मीद है लेकिन लेबनान और ओमान ऐसे देश हैं जिनमें हालत अगले साल ही सुधरने का अनुमान है।

रपट के अनुसार हालांकि पश्चिमी एशिया की अधिकतर अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौट आने की उम्मीद है लेकिन लेबनान और ओमान ऐसे देश हैं जिनमें हालत अगले साल ही सुधरने का अनुमान है।

आईएमएफ का चालू साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.4 प्रतिशत संकुचन होने का अनुमान है। उसका कहना है कि यह 1930 की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी सालाना गिरावट है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

पश्चिमी एशिया के देश महामारी के दुनियाभर में फैलने से पहले ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, धीमी आर्थिक वृद्धि और बढ़ती बेरोजगारी का सामना कर रहे थे। महामारी ने इसमें ‘कोढ़ में खाज’ का काम किया।

आईएमएफ का अनुमान है कि लेबनान की अर्थव्यवस्था में क्षेत्र की सबसे तेज यानी 25 प्रतिशत की गिरावट होगी। महामारी से पहले सरकार के खिलाफ गुस्से की लहर से जूझ रहे लेबनान को इसने और रसातल में पहुंचाने का काम किया।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.

देश में बढ़ती गरीबी, लगातार होती बिजली कटौती, विदेशी मुद्रा की कमी, सरकारी भ्रष्टाचार और अतिमुद्रास्फीति के चलते में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।

लेबनान की मुद्रा पिछले साल के अंत के मुकाबले 70 प्रतिशत गिर गयी है। इसके चलते लोगों को आम वस्तुएं खरीदने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

इसके अलावा राजधानी बेरूत में एक बंदरगाह पर अगस्त में हुए विस्फोट में 180 लोगों की जान चली गयी जबकि 6,000 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं बंदरगाह के आसपास का इलाका पूरी तरह तबाह हो गया। इसने हजारों लोगों को बेघर किया।

पश्चिमी एशिया में यूरोप और अमेरिका के मुकाबले महामारी के संक्रमण में आने वाले और मरने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। लेकिन सभी देशों को अभी भी इस पर काबू पाने में संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\