विदेश की खबरें | माली में विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति के आवास को घेरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. माली में राजनीतिक संकट अचानक से बढ़ गया जहां संयुक्त राष्ट्र और पूर्व उपनिवेश फ्रांस ने देश में स्थिरता का माहौल बनाने के प्रयास में सात साल से अधिक का समय बिताया है।
माली में राजनीतिक संकट अचानक से बढ़ गया जहां संयुक्त राष्ट्र और पूर्व उपनिवेश फ्रांस ने देश में स्थिरता का माहौल बनाने के प्रयास में सात साल से अधिक का समय बिताया है।
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सैनिकों के कार्यों की सराहना की। कुछ ने एक इमारत में आग लगा दी जो माली के न्याय मंत्री से संबंधित है।
यह भी पढ़े | गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, वैध वीजा वाले विदेशी पत्रकारों को परिवार के साथ भारत आने की अनुमति.
प्रधानमंत्री बौबोऊ सिस्से ने सैनिकों से अपने हथियार डालने का आग्रह किया और उनसे सबसे पहले देश के हित में सोचने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान बातचीत के जरिए नहीं किया जा सकता है।’’
यह भी पढ़े | North Korea: तानाशाह Kim Jong Un का नया फरमान, भुखमरी मिटाने के लिए मार दिए जाएं सभी कुत्ते.
इससे पूर्व दिन में सशस्त्र लोगों ने देश के वित्त मंत्री अब्दुलाय दफे समेत अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद सरकारी कर्मी अपने कार्यालयों से भाग गए।
माली के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, इसे लेकर अभी संशय की स्थिति है।’’
माली के राष्ट्रपति को लोकतांत्रिक रूप से चुना गया था और उन्हें पूर्व उपनिवेशवादी फ्रांस और अन्य पश्चिमी सहयोगियों से व्यापक समर्थन प्राप्त है।
ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ बमाको के सेबेनिकोरो में अपने निजी आवास पर ठहरे हुए थे।
इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह माली में बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंतित है।
सहेल क्षेत्र के लिए विदेश विभाग के विशेष दूत जे पीटर फाम ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका सरकार सभी असंवैधानिक परिवर्तनों के विरोध में है चाहे वह सड़कों पर हो या सुरक्षा बलों द्वारा।’’
हालांकि अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि माली में इस विद्रोह के पीछे कौन है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)