जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के मुख्य वित्त अधिकारी विवेक आनंद का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विवेक आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विवेक आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वह अगले साल फरवरी तक पद पर रहेंगे।

डीएलएफ ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अशोक कुमार त्यागी वित्त समेत विभिन्न कॉरपोरेट परिचालन की मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा अब समूह वित्त, आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और सचिव स्तर के कार्य भी देखेंगे।

डीएलएफ ने बयान में कहा, “...चार साल से अधिक के कार्यकाल के बाद समूह के मुख्य वित्त अधिकारी विवेक आनंद ने करियर के अन्य रास्ते अपनाने के लिए कंपनी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। आनंद ने इस दौरान वित्त संगठन, तंत्र और नियंत्रण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

डीएलएफ ने कहा, “11 दिसंबर, 2023 को दिए गए उनके इस्तीफे को उसी दिन हुई बैठक में लेखापरीक्षा समिति ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान कंपनी में उनके योगदान के लिए सराहना दर्ज की।”

आनंद 29 फरवरी, 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\