देश की खबरें | पंजाब के पटियाला में तीन मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा: राज्य निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने पटियाला में पटरान और समाना नगर परिषदों के तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराये जाने का आदेश दिया है।

चंडीगढ़, 15 फरवरी पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने पटियाला में पटरान और समाना नगर परिषदों के तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराये जाने का आदेश दिया है।

पुनर्मतदान 16 फरवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना 17 फरवरी को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पटरान के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) से रिपोर्ट मिली थी कि वार्ड नंबर आठ के मतदान केन्द्र संख्या 11 पर कुछ उपद्रवियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र संख्या 22 और 23 पर उपद्रवियों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाने के बारे में समाना के आरओ से रिपोर्ट प्राप्त की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने घोषणा की कि इन बूथों पर हुए मतदान को निरस्त माना जायेगा और पंजाब राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 59(2) (ए) के तहत पुनर्मतदान कराया जायेगा।

पंजाब में सौ से अधिक नगर निकायों के लिए रविवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था और कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आईं थी।

विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ‘‘हिंसा में शामिल’’ होने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें