खेल की खबरें | आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात जाइंट्स को सस्ते में रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करके महिला प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स को सात विकेट पर 107 रन पर रोक दिया ।
बेंगलुरू, 27 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करके महिला प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स को सात विकेट पर 107 रन पर रोक दिया ।
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया । तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 14 रन देकर दो और बायें हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनू ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।
आरसीबी के गेंदबाजों ने न सिर्फ विकेट चटकाये बल्कि किफायती प्रदर्शन भी किया । जाइंट्स की कप्तान बेथ मूनी सिर्फ आठ रन ही बना सकी । रेणुका को दो चौके जड़ने के बाद वह अगली गेंद पर आउटहो गई ।
रेणुका ने फोबे लिचफील्ड को भी आउट किया जो बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में चूकी और रिचा घोष ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया ।
रेणुका ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये ।
इसके बाद से जाइंट्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे । डायलान हेमलता ने 25 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर उसे 100 रन के पार पहुंचाया ।
जाइंट्स ने पहले दस ओवर में 44 रन बनाये जबकि उसके दो विकेट गिरे । पूरी पारी में जाइंट्स के बल्लेबाज दस चौके और दो छक्के ही लगा सके ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

