एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मार्च के अंत तक आरबीएल बैंक का सकल ऋण पांच प्रतिशत बढ़कर 60,012 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का सकल ऋण मार्च, 2021 के अंत तक पांच प्रतिशत बढ़कर 60,012 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | मार्च के अंत तक आरबीएल बैंक का सकल ऋण पांच प्रतिशत बढ़कर 60,012 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, छह अप्रैल निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का सकल ऋण मार्च, 2021 के अंत तक पांच प्रतिशत बढ़कर 60,012 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्च, 2020 के अंत तक बैंक का सकल अग्रिम 58,966 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि बीते वित्त वर्ष के अंत तक उसकी कुल जमा नौ प्रतिशत बढ़कर 73,123 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि तक 57,812 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने कहा कि उसने ये आंकड़े सेबी के खुलासा एवं उचित व्यवहार नियमों के तहत जारी किए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।

आरबीएल बैंक की चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा 31 मार्च, 2021 के अंत तक 11 प्रतिशत बढ़कर 23,264 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो मार्च, 2020 तक 17,116 करोड़ रुपये थी।

बैंक का कासा अनुपात 31.8 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 29.6 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).