जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक ने शेयरों के तरजीही आवंटन से जुटाये 1,566 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने निवेशकों के एक समूह को शेयरों का तरजीही आवंटन कर 1,566 करोड़ रुपये जुटाये हैं। बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि पूंजी जुटाने के इस दौर की अगुवाई बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया ने की।

मुंबई, 13 नवंबर निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने निवेशकों के एक समूह को शेयरों का तरजीही आवंटन कर 1,566 करोड़ रुपये जुटाये हैं। बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि पूंजी जुटाने के इस दौर की अगुवाई बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया ने की।

आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्ववीर आहूजा ने कहा कि पूंजी जुटाने के बाद अब किफायती आवास ऋण जैसे नये उत्पादों में निवेश करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इन नये उत्पादों में निवेश कर बैंक अर्द्धशहरी तथा ग्रामीण बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: दिवाली पर मोदी सरकार ने लिया एक और फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा.

आरबीएल बैंक को पूंजी जुटाने के लिये रिजर्व बैंक से पिछले महीने मंजूरी मिली थी। रिजर्व बैंक ने बेयरिंग को 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी रखने की मंजूरी दी थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया ने मैपल 2 बीवी के माध्यम से 999 करोड़ रुपये का निवेश कर आरबीएल बैंक की 9.44 हिस्सेदारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े | Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना से आपकी लाडली का भविष्य होगा सिक्योर, जानें स्किम से जुड़ी सभी बातें.

बयान के अनुसार, तरजीही आवंटन में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 330 करोड़ रुपये, मौजूदा निवेशक गज कैपिटल ने 150 करोड़ रुपये और सीडीसी ग्रुप पीएलसी ने 86 करोड़ रुपये का निवेश किया।

आहूजा ने कहा, ‘‘पूंजी जुटाने के इस अभियान के पूरा होने से बैंक की बैलेंस शीट मजबूत हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\