जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 43 प्रतिशत उछलकर 288 करोड़ रुपये

मुंबई, 23 जुलाई निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत उछाल के साथ 288 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई मुख्यालय वाले बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,246 करोड़ रुपये रही। बैंक की अन्य आय 12 प्रतिशत बढ़कर 685 करोड़ रुपये रही।

आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा कि बैंक बेहतर उत्पाद मिश्रण के दम पर एनआईएम को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

बैंक के खुदरा ऋण में 34 प्रतिशत वृद्धि हुई, जिसमें बंधक जैसे नए उत्पादों में अधिकतम वृद्धि देखी गई।

सुब्रमण्यकुमार ने कहा कि असुरक्षित परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी वर्तमान में 43 प्रतिशत है, और वित्त वर्ष के अंत तक इसमें दो प्रतिशत कमी का लक्ष्य है।

बैंक चालू वित्त वर्ष में 70-75 शाखाएं खोलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)