जरुरी जानकारी | आरबीआई निदेशक मंडल ने मौजूदा आर्थिक स्थिति, वैश्विक संकट के प्रभाव की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को मौजूदा वैश्वक संकट के समग्र प्रभाव समेत वर्तमान आर्थिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की।
जयपुर, 26 अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को मौजूदा वैश्वक संकट के समग्र प्रभाव समेत वर्तमान आर्थिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की।
बोर्ड की 597वीं बैठक यहां आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने की।
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बोर्ड ने स्थानीय निदेशक मंडलों के कामकाज और चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभाग की गतिविधियों समेत आरबीआई के संचालन के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।
बैठक में केंद्रीय बैंक के निदेशक सतीश के मराठे, एस गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, आनंद गोपाल महिंद्रा, वेणु श्रीनिवासन, पंकज रमनभाई पटेल और रविंद्र एच ढोलकिया शामिल हुए।
इसके अलावा, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और वित्ती सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा भी बैठक में शामिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)