एजेंसी न्यूज

RBI ने मई में शुद्ध रूप से 5.84 अरब डॉलर की खरीद की

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के अनुसार आरबीआई ने हाजिर बाजार से 7.142 अरब डॉलर की खरीद की. वहीं उसने 1.3 अरब डॉलर की बिकवाली की. बृहस्पतिवार को जारी आरबीआई के जुलाई महीने की मासिक पत्रिका से यह पता चला. आरबीआई ने इस साल अप्रैल में शुद्ध रूप से 4.212 अरब डॉलर खरीदे थे. उसने कुल 8.182 अरब डॉलर खरीदे जबकि 3.97 अरब डॉलर बेचे.

RBI ने मई में शुद्ध रूप से 5.84 अरब डॉलर की खरीद की
आरबीआई (Photo Credits: IANS)

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के अनुसार आरबीआई ने हाजिर बाजार से 7.142 अरब डॉलर की खरीद की. वहीं उसने 1.3 अरब डॉलर की बिकवाली की. बृहस्पतिवार को जारी आरबीआई के जुलाई महीने की मासिक पत्रिका से यह पता चला. आरबीआई ने इस साल अप्रैल में शुद्ध रूप से 4.212 अरब डॉलर खरीदे थे. उसने कुल 8.182 अरब डॉलर खरीदे जबकि 3.97 अरब डॉलर बेचे.

आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से शुद्ध रूप से 68.315 अरब डॉलर खरीदे. उसने हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर खरीदे जबकि 94.164 अरब डॉलर बेचे.

यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | गैर- खाद्य बेंक रिण मई में 5.9 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

वही मार्च 2021 में 64.944 अरब अमरीकी डॉलर की शुद्ध खरीद की तुलना में मई 2021 के अंत में बकाया शुद्ध खरीद 59.852 अरब अमरीकी डॉलर थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).