जरुरी जानकारी | आरबीआई गवर्नर ने कहा, कारोबार के अच्छे संचालन के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को वित्तीय क्षेत्र में निरोधक सतर्कता व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि कारोबार की कुशलता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिये यह जरूरी है।

मुंबई, 29 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को वित्तीय क्षेत्र में निरोधक सतर्कता व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि कारोबार की कुशलता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिये यह जरूरी है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में उन्होंने यह बात कही।

यह भी पढ़े | Sharad Purnima 2020: आस्था ही नहीं औषधीय महत्व भी रखती है शरद पूर्णिमा की चंद्र किरणें! जानें इस रात खीर ही क्यों रखते हैं खुली चांदनी में?.

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि गवर्नर ने अपने संबोधन में वित्तीय क्षेत्र में संचालन के अच्छे मानक सुनिश्चित करने में सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने दक्षता बढ़ाने के लिये निरोधक सतर्कता व्यवस्था को मजबूत किये जाने की जरूरत पर भी बल दिया।

रिजर्व बैंक 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है जिसका विषय है..सतर्क भारत, समृद्ध भारत। इस दौरान केंद्रीय और क्षेत्री कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

इसी के तहत आरबीआई ने सतर्कता से जुड़े दो विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया था।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी मुख्य अतिथि थे।

कोठारी ने सतर्कता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये प्रणाली में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के कैरिअर के विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\