जरुरी जानकारी | आरबीआई ने इंडसइंड बैंक की निगरानी समिति का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 28 अगस्त तक किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक की निगरानी समिति का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 28 अगस्त तक कर दिया है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक की निगरानी समिति का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 28 अगस्त तक कर दिया है।

बैंक पिछले प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमंत कठपालिया के इस्तीफे के बाद नए एमडी और सीईओ की तलाश में है।

कठपालिया ने 29 अप्रैल को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद इस समिति का गठन किया गया। समिति का कार्यकाल 28 जुलाई, 2025 तक था।

कठपालिया ने वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इस चुक की वजह से बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ था।

इंडसइंड बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया, ''आरबीआई ने 25 जुलाई, 2025 के अपने पत्र के माध्यम से कार्यकारी समिति के कार्यकाल को एक महीने बढ़ाने की मंजूरी दी है। समिति का कार्यकाल 29 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर 28 अगस्त, 2025 तक या नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी होगा।''

बैंक ने आरबीआई की मंजूरी से एक समिति का गठन किया था, जिसमें सौमित्र सेन (प्रमुख - उपभोक्ता बैंकिंग) और अनिल राव (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी) शामिल हैं। यह समिति नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने तक या विस्तारित अवधि के अनुसार 28 अगस्त तक बैंक के संचालन की देखरेख करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\