जरुरी जानकारी | ईशा अंबानी को जियो फाइनेंशियल का निदेशक बनाए जाने की आरबीआई की मंजूरी

नयी दिल्ली, 16 नवंबर रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ईशा अंबानी और दो अन्य लोगों को कंपनी का निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) जियो फाइनेंशियल ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी।

इसके मुताबिक, रिजर्व बैंक ने 15 नवंबर, 2023 को जारी पत्र में ईशा अंबानी, अंशुमान ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को कंपनी का निदेशक नियुक्त किए जाने पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में कुछ महीने पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 668.18 करोड़ रुपये रहने की बात कही है। अप्रैल-जून तिमाही में यह 331.92 करोड़ रुपये था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)