देश की खबरें | रावत ने 1994 के उत्तराखंड आंदोलन में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पृथक राज्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान 1994 में रामपुर तिराहे पर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए छह कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर/देहरादून, दो अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पृथक राज्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान 1994 में रामपुर तिराहे पर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए छह कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रामपुर तिराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में रावत ने इस घटना को अविभाजित उत्तर प्रदेश के इतिहास पर ‘‘कलंक’’ बताया और कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को आंदोलनकारियों के सपने का राज्य बनाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर कार्यकर्ता धरना देने के लिए दो अक्टूबर, 1994 को दिल्ली जा रहे थे, तभी पुलिस ने रामपुर तिराहे पर उनपर गोलीबारी की थी, जिसमें छह कार्यकर्ता मारे गए। प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसमें शामिल महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की थी।

रावत ने कहा, ‘‘दो अक्टूबर कई कारणों से याद रखने वाला दिन है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे दो महान नेताओं की जन्मतिथि मनाने के अलावा हमें रामपुर तिराहा गोलीबारी कांड को भी याद रखना चाहिए, जो अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इतिहास पर काला धब्बा है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए दो अक्टूबर को ‘‘काला दिन’’ बताते हुए रावत ने कहा कि राज्य सरकार समृद्ध उत्तराखंड के सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई नेता रावत के साथ रामपुर तिराहे पर बने शहीद स्थल पर मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के बाद नौ नवंबर, 2000 को उत्तराखंड अस्तित्व में आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\