Tokyo Olympics 2020: रवि दाहिया तकनीकी दक्षता से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में
भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
चीबा (जापान), 4 अगस्त : भारतीय पहलवान रवि दाहिया (Ravi Dahiya) ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. चौथे वरीय भारतीय पहलवान रवि ने लगातार विरोधी खिलाड़ी के दायें पैर पर हमला किया और पहले पीरियड में ‘टेक-डाउन’ से अंक गंवाने के बाद पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा.
गत एशियाई चैंपियन दाहिया ने उस समय 13-2 से जीत दर्ज की जबकि मुकाबले में एक मिनट और 10 सेकेंड का समय और बचा था. भारतीय पहलवान ने दूसरे पीरियड में पांच टेक-डाउन से अंक जुटाते हुए अपनी तकनीकी मजबूती दिखाई. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: दीपक पूनिया ने एकरेकेम एगियोमोर को 12-1 से दी पटखनी
दाहिया क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव से भिड़ेंगे जिन्होंने पहले दौर में अल्जीरिया के अब्देलहक खेरबाचे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

