T20 World Cup 2023: टी20 विश्व कप से पहले भारत के तीसरे स्पिन आप्शन के रूप में निखरे रवि बिश्नोई, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मचाया था कोहराम

रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये जब भारतीय टीम में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत था कि अगले साल टी20 विश्व कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं.

Ravi Bishnoi (Credits - Twitter/@BCCI)

T20 World Cup 2023: बेंगलुरू, चार दिसंबर रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये जब भारतीय टीम में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत था कि अगले साल टी20 विश्व कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं. भारत को विश्व कप से पहले छह टी20 खेलने हैं और समझा जाता है कि 23 वर्ष के बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय है. चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. यह भी पढ़ें: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, श्रृंखला 4-1 से की अपने नाम, मुकेश कुमार ने झटके 3 विकेट

चहल ने इस साल नौ टी20 मैचों में नौ विकेट लिये जबकि बिश्नोई ने 11 मैचों में 18 विकेट चटकाये.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में बिश्नोई ‘प्लेयर आफ द सीरिज’ रहे जिन्होंने पांच मैचों में नौ विकेट लिये. विशाखापत्तनम में पहले मैच में चार ओवर में 54 रन देने के अलावा बिश्नोई ने बाकी मैचों में शानदार गेंदबाजी की. आस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर भी बिश्नोई को खेलना आसान नहीं था.

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बिश्नोई ने खास तौर पर चारों मैचों में शानदार गेंदबाजी की. उसे खेलना आसान नहीं था.’’

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने जियो सिनेमा से कहा ,‘‘ बिश्नोई दूसरे लेग स्पिनर से अलग है. वह तेज गेंद डालता है और गेंद को स्लाइड कराता है. मददगार विकेटों पर उसे खेलना काफी कठिन है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\