देश की खबरें | गोहत्या के आरोपी पर रासुका की कार्यवाही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में गोहत्या की सनसनीखेज वारदात कर माहौल बिगाड़ने के एक आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्यवाही की गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच (उप्र), 20 अक्टूबर बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में गोहत्या की सनसनीखेज वारदात कर माहौल बिगाड़ने के एक आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्यवाही की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में गत 26 जुलाई को हनीफ नामक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से गोहत्या की वारदात करके गांव का माहौल बिगाड़ा था। वह पूर्व में भी वह ऐसी वारदात में शामिल रहा है।

यह भी पढ़े | कमलनाथ के बाद मध्य प्रदेश में BJP नेता बिसाहू लाल साहू की बिगड़ी जुबान, कांग्रेस नेता विश्वनाथ सिंह की पत्नी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी- FIR दर्ज.

कुमार ने बताया कि हनीफ सहित नौ लोगों के खिलाफ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न करने तथा इलाके में डर का माहौल बनाने के आरोप थे।

उन्होंने बताया कि घटना के सरगना हनीफ सहित नौ लोगों के खिलाफ 26 जुलाई को थाना रूपईडीहा में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8, आईपीसी की धारा 201,120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़े | रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार UIDA ने सहायक महानिदेशक पंकज गोयल निलंबित: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसी मुकदमे मे बीते जुलाई माह से ही हनीफ सहित आठ आरोपी जिला कारागार में बंद हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना वर्ग विशेष को आहत करने वाली थी इसलिए क्षेत्र में लोक व्यवस्था एंव शान्ति व्यवस्था बहाल करने के क्रम में पुलिस की रिपोर्ट पर गोहत्या के सरगना हनीफ के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट