देश की खबरें | मध्यप्रदेश में तीन साल के बच्ची के साथ बलात्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एक गांव में रविवार तड़के अपने घर में सोई हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक अपने कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी ।
कटनी (मप्र), 11 सितंबर मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एक गांव में रविवार तड़के अपने घर में सोई हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक अपने कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी ।
कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक किराए पर रहता है और एक सीमेंट क्ंपनी में काम करता है।
जैन ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक इस बच्ची को रात लगभग 3:00 बजे सोते में उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ वहां कथित दुष्कर्म किया।
उन्होंने कहा कि परिजनों की नींद खुलने पर जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई, जो बाद में आरोपी के घर के पास ही मिली।
जैन ने बताया कि बच्ची द्वारा घटना के बारे में बताए जाने के बाद उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी । उन्होंने कहा कि परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत गम्भीर होने की वजह से उसे विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से कटनी जिला अस्पताल में रेफर किया गया और वहां से उसे जबलपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह कैमोर-झुकेही मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाने ले जाते समय 100 डायल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

