तलाक के फर्जी दस्तावेज दिखाकर शादी का दिया झांसा, फिर लड़की के साथ किया रेप, केस दर्ज
जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहित व्यक्ति ने 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
जयपुर, 7 अगस्त : जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहित व्यक्ति ने 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अनुसार पीड़ित महिला आरोपी विकास वर्मा के सम्पर्क में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान वर्ष 2008 में आई थी. आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. उन्होंने बताया कि बाद में वर्ष 2016 में आरोपी ने तलाक के फर्जी दस्तावेज दिखाकर पीड़िता से शादी कर ली. यह भी पढ़ें : लूटपाट से पहले नमस्ते करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
चित्रकूट थानाधिकारी रामकिशन बिश्नोई ने बताया कि इस संबंध में अदालत के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज किया गया. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति उससे शादी नहीं कर रहा है, जबकि उससे उसका एक लड़का है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

