Uttar Pradesh: बरेली में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
बरेली शहर की इज्जत नगर थाना पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केजी में पढ़ने वाली छह साल की यह बच्ची शुक्रवार की दोपहर किताब की दुकान से पेपर पैड लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौअी.
बरेली (उत्तर प्रदेश), 12 मार्च : बरेली शहर की इज्जत नगर थाना पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केजी में पढ़ने वाली छह साल की यह बच्ची शुक्रवार की दोपहर किताब की दुकान से पेपर पैड लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौअी. उन्होंने बताया कि बहुत तलाश करने के बाद बच्ची शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूर रहपुरा में एक मकान की सीढ़ियों पर रोती हुई मिली.
उन्होंने बताया कि बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन उसे लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और अभिभावकों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि इस दौरान घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने नैनीताल राजमार्ग को तीन घंटे के लिए जाम कर दिया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद वहां से हटे. यह भी पढ़ें : Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कस्बे में अवैध शराब से एक हफ्ते में 18 लोगों की मौत
सजवाण ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवा ऊर्फ शिवम (22) को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है. उन्होंने बताया कि शिवा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

