एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बस्ती में सड़क किनारे मां के साथ सो रही चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

देश की खबरें | बस्ती में सड़क किनारे मां के साथ सो रही चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बांस से सामग्री बनाने वाली एक गरीब महिला अपनी बच्ची को लेकर रोज की तरह रात को सड़क के किनारे बिस्तर लगा कर सोई हुई थी और भोर में किसी ने बच्ची को अगवा कर लिया और पास की झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह मां की आंख खुली तो बच्ची गायब थी और जब उसकी तलाश शुरू की गई तो वह पास की झाड़ी में खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन, फॉरेंसिक टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और वहां से साक्ष्य जुटाए गए।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

उनके मुताबिक, महिला ने बताया कि वह लोग रोज सड़क के किनारे सोते हैं और जब सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो उसकी बच्ची सो रही थी, लेकिन जब पांच बजे दोबारा आंख खुली तो बच्ची गायब थी और उसने दुष्कर्म की आशंका जताई, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

एसपी ने कहा कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).