राजस्थान: हिरासत से फरार बलात्कार के आरोपी ने प्रेमिका के घर के बाहर आत्महत्या की
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से फरार बलात्कार के एक आरोपी ने मंगलवार रात प्रेमिका के घर के बाहर एक पेड़ से लटककर कथित रूप में आत्महत्या कर ली.
जयपुर, 21 सितंबर: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से फरार बलात्कार के एक आरोपी ने मंगलवार रात प्रेमिका के घर के बाहर एक पेड़ से लटककर कथित रूप में आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी पूरन सिंह ने बताया कि हिंदबाद कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने गत शुक्रवार को (16 सितंबर) को तहरीर देकर आरोपी मनराज मीणा (28) के खिलाफ उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था. सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लोगों से ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश.
दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच करवा ली गई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी मनराज मीणा को सोमवार रात को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी उसी दौरान उसने कांस्टेबल को धक्का मारा और फरार हो गया.
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हिरासत से फरार का एक और मामला दर्ज किया गया था. सिंह ने बताया कि बीती रात मीणा का शव हिंदबाड कॉलोनी स्थित उसकी प्रेमिका के घर के बाहर एक पेड़ से लटका मिला. उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

