उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में बलात्कार के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर की भागने की कोशिश, किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बलात्कार के एक आरोपी ने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीनकर बुधवार को भागने की कोशिश की लेकिन मुठभेड़ के बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने अधिकारियों पर गोली चला दी.
नोएडा, 21 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बलात्कार के एक आरोपी ने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीनकर बुधवार को भागने की कोशिश की लेकिन मुठभेड़ के बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को सुबह में सूरजपुर (Surajpur) थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया था और शाम को उसे घटनास्थल पर लेकर गई थी, तभी उसने भागने की कोशिश की.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) अंकुर अग्रवाल (Ankur Agrawal) ने बताया कि आरोपी को छानबीन के लिए मौके–ए-वारदात पर ले जाया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने एक कंपनी के दफ्तर के पीछे एक चाकू छुपाया है. उन्होंने बताया कि जब चाकू बरामद करने के लिए पुलिस कर्मी वहां पहुंचे तो आरोपी एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और मौके से भाग गया.
यह भी पढ़े: जालोर में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने अधिकारियों पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया है. अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

