एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कई मायनों में ऐतिहासिक होगी अयोध्या की रामलीला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या की रामलीला इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। दिग्गज कलाकारों से सजने जा रही इस रामलीला की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर रख रहे हैं।

देश की खबरें | कई मायनों में ऐतिहासिक होगी अयोध्या की रामलीला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 13 अक्टूबर अयोध्या की रामलीला इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। दिग्गज कलाकारों से सजने जा रही इस रामलीला की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर रख रहे हैं।

रामलीला देखने के लिए दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी। इसे 17 से 25 अक्टूबर के बीच विभिन्न सेटेलाइट चैनलों तथा यूट्यूब पर देखा जा सकेगा। रामलीला का मंचन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किले में होगा।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाॅयो डीकंपोजर घोल के छिड़काव का किया शुभारंभ, कहा- प्रदूषण से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को करना होगा सहयोग.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आगामी शारदीय नवरात्रि से अयोध्या में होने वाली रामलीला इस बार न सिर्फ खास होगी, बल्कि कई मामलों में ऐतिहासिक भी होगी। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या की रामलीला को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटी ने भी देश-विदेश से साजो-सामान मंगाकर भव्य मंचन की तैयारी कर ली है। देश और दुनिया के नामचीन कलाकारों को अयोध्या की रामलीला के मंच पर उतारने के बाद अब साज-सज्जा और मंच की भव्यता को विश्वस्तरीय बनाकर पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े | वाराणसी में विकसित हुई तरबूज की नई प्रजाति, किसानों के लिए मुनाफ़ा दे सकती हैं.

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि भगवान राम के राजशाही वस्त्र उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुरी से बनकर आ रहे हैं। माता सीता के गहने और वस्त्र उनकी ससुराल अयोध्या में ही तैयार हो रहे हैं। भगवान राम के धनुष का निर्माण कुरुक्षेत्र में हो रहा है। रावण की कई पोशाकों में से एक खास पोशाक श्रीलंका से बनकर आई है। इसी तरह अन्य पात्रों के लिए भी खास तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि रामलीला में सांसद मनोज तिवारी अंगद और सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहबाज खान रावण का किरदार निभाएंगे। बिन्दु दारा सिंह हनुमान, असरानी नारद मुनि, रज़ा मुराद अहिरावण, अवतार गिल सुबाहु और जनक, राजेश पुरी निषादराज, अभिनेत्री रितु शिवपुरी कैकेयी और राकेश बेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे।

मलिक के मुताबिक रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).